CNG महंगी, डीजल के बराबर पहुंची कीमत आमजन और परिवहन क्षेत्र पर बढ़ा बोझ
डीएस सेवन न्यूज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम बाजार में आए उतार-चढ़ाव का असर अब शहरवासियों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर में सीएनजी के दाम अचानक 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं, जिससे इसकी कीमत अब लगभग डीजल के बराबर पहुंच गई है। पहले जहां सीएनजी सस्ती होने के कारण ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों के लिए किफायती विकल्प मानी जाती थी, वहीं अब कीमत बढ़ने से परिवहन क्षेत्र के साथ-साथ आमजन की चिंता भी बढ़ गई है।
ताजा बढ़ोतरी के बाद शहर में सीएनजी की कीमत 87.20 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 89.20 रुपए प्रति किलो हो गई है। दूसरी ओर डीजल भी 90.29 रुपए प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है, जिससे दोनों ईंधनों के बीच कीमत का अंतर बेहद कम रह गया है। इस बदलाव का सीधा असर रोजाना सफर करने वाले लोगों और वाहन चालकों की आय-व्यय पर पड़ रहा है।
Tags
Breaking News