मदसौर शामगढ़ एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का मास्टरमाइंड गिरफ्तार 1.245 किलो अफीम के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का मुख्य आरोपी प्रधान सिंह गिरफ्तार, 1.245 किलो अफीम जब्त
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मन्दसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले के मुख्य आरोपी प्रधान सिंह को उसके साथी भगवान सिंह और दिलीप सिंह के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलोग्राम 245 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 49 हजार रुपये है, जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रधान सिंह द्वारा सप्लाई किए गए केमिकल से ग्राम सुरजना में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में 12 किलो 610 ग्राम एमडी का गाढ़ा मिश्रण और 102 ग्राम एमडी तैयार किया गया था। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में प्रधान सिंह से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने रेलवे ग्राउंड शामगढ़ के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति रेलवे ग्राउंड के पास अवैध अफीम के साथ खड़े हैं और ट्रेन से दिल्ली-पंजाब सप्लाई करने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से प्रधान सिंह निवासी नलखेड़ा थाना गरोठ, भगवान सिंह उर्फ बबलू सिंह निवासी नलखेड़ा थाना गरोठ और दिलीप सिंह निवासी खेजड़िया मेघा थाना सुवासरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक थैली में रखी अफीम बरामद हुई, जिसे जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी प्रधान सिंह पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में शामिल रहा है और एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना इकलेरा जिला झालावाड़ में भी प्रकरण दर्ज है

DS7NEWS NETWORK Madhya Pradesh Mandsaur 

Post a Comment

Previous Post Next Post