थाना कल्याणपुर द्वारा ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
डीएस सेवन न्यूज एमडी व अफीम दूध सहित तस्करी में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार जब्त।
आरोपी तस्कर सवाईराम व नरेश गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री विकास कुमार आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के निकटतम सुपरवीजन में श्री भंवरसिंह निपु. थानाधिकारी कल्याणपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम दूध व एमडीएमए सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन फॉर्च्यूनर गाड़ी को जब्त कर मादक पदार्थ तस्कर आरोपी सवाईराम व नरेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
कार्यवाही पुलिसः- ज्ञात रहे कि थाना कल्याणपुर की पुलिस टीम द्वारा दौराने नाकाबंदी एक फॉर्च्यूनर कार नंबर जीजे 39 सीए 3503 को रुकवाकर चैक की गई। वाहन में सवार मुलजिमान सवाईराम पुत्र मुलाराम, जाति जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिसोदिया पाना, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा तथा नरेश कुमार पुत्र पोकरराम, जाति जाट, उम्र 23 वर्ष, निवासी पटालीनाडी, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा को दस्तयाब किया गया। तलाशी के दौरान मुल्जिमान के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 28.9 ग्राम अफीम का दूध एवं 1.6 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। साथ ही, अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार नंबर जीजे 39 सीए 3503 को भी जब्त किया गया। बरामद मादक पदार्थ की नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कल्याणपुर पर धारा 8/18, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। मुल्जिमान से बरामद अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी से जुड़े अन्य संलिप्त मुल्जिमों के संबंध में गहनतापूर्वक अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिमः-
01. सवाईराम पुत्र मुलाराम, जाति जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिसोदिया पाना, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा,
02. नरेश कुमार पुत्र पोकरराम, जाति जाट, उम्र 23 वर्ष, निवासी पटालीनाडी, थाना गिड़ा, जिला बालोतरा
पुलिस टीमः-
01. श्री भंवरसिंह निपु. थानाधिकारी कल्याणपुर,
02. श्री मोतीराम कानि. 254 थाना कल्याणपुर,
03. श्री घनश्याम कानि. 273 थाना कल्याणपुर,
04. श्री जोगेन्द्र कुमार कानि. 165 थाना कल्याणपुर।
Tags
Breaking News