नाबालिग से 2 किलो 757 ग्राम अवैध अफीम बरामद, सप्लायर आरएसी कांस्टेबल गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्यवाही।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 05 अप्रैल 2026। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग को 2 किलो 757 ग्राम अवैध अफीम का परिवहन करते हुए डिटेन किया है। प्रकरण में अफीम उपलब्ध कराने वाले आरएसी के एक कांस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया है
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के पर्यवेक्षण में वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के निर्देशानुसार थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ प्रेम सिंह मय जाप्ता एसआई लादुलाल, हैडकानि. सुरेन्द्र सिहं, कानि नरेन्द्र सिंह, डुंगर सिंह, हेमवृत सिंह, कुलदीप सिंह की गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुवे शनिवार को हाईवे रोड़ पर दौराने गश्त एक नाबालिग लडके की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से परिवहन करते हुवे कुल 2 किलो 757 ग्राम अवैध अफिम जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जप्ती कार्यवाही की गई। मौके पर डिटेनशुदा नाबालिग से पुछताछ करने पर अवैध अफिम उपलब्ध कराने वाले साथी अभियुक्त आर.ए. सी. के कानिस्टेबल सरजीत चौधरी को आर.ए.सी बटालियन प्रतापगढ़ से डिटेन किया जाकर नाबालिग से रुबरु करा अनुसंधान किया गया, अवैध अफिम की तस्करी को उपलब्ध कराने में मिलीभगत पाये जाने पर आर.ए.सी. कानिस्टेबल सरजीत चौधरी पिता रामकुमार चौधरी निवासी सोमासर थाना राजीयासर जिला श्री गंगानगर हाल महाराणा प्रताप बटालियन आर.ए.सी. प्रतापगढ को गिरफतार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया। अवैध अफिम की तस्करी में पुछताछ जारी है।
जिला पुलिस नशे के कारोबार व तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्यवाही कर रही है अवैध कार्यों में किसी की भी संलिप्तता पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH
Tags
Breaking News