डीएस सेवन न्यूज उदयपुर राजस्थान लोक सेवा आयोग की SI भर्ती परीक्षा आज (5 अप्रैल) से उदयपुर में शुरू हो गई है। पहले दिन और दूसरे दिन यह परीक्षा 2-2 पारियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखी गई। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक कड़ी चेकिंग के साथ परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए शहर में कुल 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1 लाख 32 हजार 628 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के चलते शहर में भी हलचल देखी गई और परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई।
परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी अपने भविष्य को लेकर पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंचे हैं। व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू बनी रहीं
Tags
Breaking News