उदयपुर हाथीपोल-DST की कार्रवाई:3.568 किलो गांजा जब्त 2 गिरफ्तार,

उदयपुर हाथीपोल पुलिस व DST की संयुक्त कार्रवाई, 3.568 किलो अवैध गांजा जब्त
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत हाथीपोल थाना पुलिस और DST टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शुक्रवार को पहाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में की जा रही routine चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा मैक्स जीप (GJ-12-2002) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से कुल 3 किलो 568 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दोनों व्यक्तियों को तुरंत दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार निवासी नयागांव थाना झाड़ोल तथा दिनेश निवासी खायड़ थाना झाड़ोल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गांजा झाड़ोल से उदयपुर सप्लाई करने आए थे। मामले में जीप के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास, DST प्रभारी विक्रम सिंह सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त लगाम लग सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post