चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप,विवाद चले लाठी और सरिए 1 युवक गंभीर घायल

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक युवक गंभीर घायल
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़। ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर शुक्रवार देर रात हुई एक मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे इस विवाद की पुष्टि हुई, जहां दो पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला लाठी-सरियों तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विवाद किसी छोटी बात पर शुरू हुआ था, लेकिन तेजी से मारपीट में तब्दील हो गया। झगड़े के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और कई लोग हल्की चोटों से भी प्रभावित हुए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों से मिली शिकायतों और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही बढ़ाई जाएगी।

कोतवाली थाना प्रधान के अनुसार गोपाल नगर निवासी रोहित बोरीवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दुर्ग घूमने के दौरान कुछ युवकों ने अचानक उन पर बहस शुरू कर दी और लात-घूसों व सरियों से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। रिपोर्ट में कई युवकों के नाम भी शामिल किए गए हैं।

उधर, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में परिवाद प्रस्तुत कर अपनी ओर से मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों पक्षों के बयानों, साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच आगे बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दुर्ग क्षेत्र में एहतियातन निगरानी भी बढ़ाई है

Post a Comment

Previous Post Next Post