उदयपुर में भाई ने भाई की ली जान: शराब के नशे में लाठी से वार कर बड़ी वारदात

उदयपुर में भाई ने भाई की ली जान: शराब के नशे में लाठी से वार कर बड़ी वारदात
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र की पड़ावली चौकी अंतर्गत लहुरो का वास में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शराब के नशे में धुत छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर देने का मामला पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला रहा है।

थानाधिकारी रामावतार के अनुसार मृतक रता लाल अपने घर पर पत्नी और छोटे भाई हीरा लाल के साथ मौजूद था। शाम के समय दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी बीच गुस्से में छोटे भाई हीरा लाल ने पास ही रखी लाठी उठाई और बड़े भाई रता लाल पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रता लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी हीरा लाल वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन कर लिया। घटना स्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मृतक के शव को गोगुंदा हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post