डूंगरपुर धम्बोला हत्या प्रकरण का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार 2 बालक डिटेन

धम्बोला थाना क्षेत्र में हत्या का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 बालक डिटेन
डीएस सेवन न्यूज़ डूंगरपुर। पुलिस थाना धम्बोला क्षेत्र के लिखीबड़ी गांव में युवक भूपेंद्र सिंह सिसोदिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा दो विधि संघर्षरत बालकों को डिटेन किया है।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया था कि 1 नवंबर को पुरानी रंजिश व पैसों के विवाद के चलते आरोपियों ने उसके पति पर हमला कर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर टीम गठित की। लगातार दबिश देकर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी: जीवराम मणीलाल अहारी, बापूलाल उर्फ राहुल अनिल मीणा, राजनारायण उर्फ जीतू जीवराम मीणा, प्रकाश कलजी अहारी।

कार्रवाई टीम: थानाधिकारी रिज़वान खान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। सभी आरोपियों व बालकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post