चित्तौड़गढ़ सांवलिया जी अनोखी भेंट: सांवरिया सेठ के दरबार में चढ़ा चांदी का ट्रांसफार्मर और डीपी सेट

अनोखा भक्त, अनोखी भेंट: सांवरिया सेठ के दरबार में चढ़ा चांदी का ट्रांसफार्मर और डीपी सेट
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़/सांवरिया सेठ। परम पूज्य स्वामी श्री 1008 सुदर्शन आचार्य जी महाराज के सानिध्य में मंगलवार को सांवरिया सेठ के पवित्र दरबार में एक अनोखी भेंट चढ़ाई गई। उदयपुर इलेक्ट्रिकल संगठन के अध्यक्ष एवं हैप्पी इलेक्ट्रिकल के डायरेक्टर ललित गांव सोनू ने श्रद्धा भाव से चांदी से निर्मित ट्रांसफार्मर एवं डीपी सेट सांवरिया जी के श्रीचरणों में समर्पित किया।

इस अवसर पर उनके साथ कुलदीप श्रीमाली, सुरेश जी (टी पावर के मैनेजर) एवं प्रमोद गौतम उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में जब यह भेंट अर्पित की गई तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और “जय सांवरिया सेठ” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

स्वामी सुदर्शन आचार्य जी ने कहा कि यह भेंट केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम है। ललित गांव सोनू के इस कार्य को भक्तजन “अनोखा भक्त, अनोखी भेंट” के रूप में सराह रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post