चित्तौड़गढ़ पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की, दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़, 5 नवम्बर। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नगरपालिका कॉलोनी से चोरी हुई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 23 अक्टूबर को जीवनलाल डांगी निवासी नगरपालिका कॉलोनी ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीवाईएसपी विनय चौधरी के निर्देशन एवं थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने घोसुंडा निवासी विकास खटीक (22) और हरीश टेलर (19) को डिटेन कर पूछताछ की, जिन्होंने वारदात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बुलेट बरामद की गई, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Tags
Breaking News