ऑपरेशन ‘शिकंजा’ के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल बरामद
डीएस सेवन न्यूज़ डूंगरपुर, 7 नवम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है।
थाना दोवड़ा क्षेत्र के लीलवासा गांव में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त लज्जित उर्फ रणजीत पंचाल निवासी लीलवासा को दबोचा। उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, मैगजीन व एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच जारी है।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना दोवड़ा, थाना आसपुर एवं जिला साइबर सेल डूंगरपुर की टीमों ने भाग लिया। उल्लेखनीय योगदान हेमेन्द्र सिंह (कानि. 69) जिला साइबर सेल डूंगरपुर का रहा।
Tags
Breaking News