उदयपुर रेंज में मोबाइल एफएसएल पर कार्यशाला का आयोजन
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज द्वारा निदेशक, राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), राजस्थान के सहयोग से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उदयपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अपराध सहायक और एमओबी प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने एफएसएल की नवीनतम तकनीकों, क्षमताओं और पुलिस अनुसंधान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की।
नए आपराधिक कानूनों के अंतर्गत कुछ श्रेणी के अपराधों में मोबाइल एफएसएल निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में प्रत्येक जिले के लिए नई मोबाइल एफएसएल इकाइयों का शुभारंभ पुलिस अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुलिस विभाग ने कहा कि वे नागरिकों की सेवा और अपराधियों को न्याय के कटघरे तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन नई मोबाइल एफएसएल इकाइयों के साथ अब पुलिस और अधिक सशक्त एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण है।
Tags
Breaking News