चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 130 किलो 57 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़। निकुंभ थाना पुलिस ने 130 किलो 57 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुए एक आरोपी तथा एस्कॉर्टिंग करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी तथा एस्कॉर्टिंग में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 07 नवंबर को एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीवाईएसपी देशराज कुलदीप के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी अमृतलाल मय जाप्ते द्वारा डीएसटी की सूचना पर मालनखेडी पर नाकाबन्दी की गई।
नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी में कुल 130 किलो 057 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन कर रहे आरोपी गरीबराम पिता गजाराम जाति जाट उम्र 30 वर्ष निवासी जनाना थाना मुण्डवा जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया। वहीं उक्त अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी हुई पिकअप गाड़ी को पल्सर मोटरसाइकिल पर एस्कॉर्ट कर रहे दोनों आरोपी कन्हैयालाल पिता बाबुलाल जाति भील उम्र 33 वर्ष तथा रघुनाथ पिता देवीलाल जाति प्रजापत उम्र 35 वर्ष निवासी मंगरोला थाना भावगढ़ जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व पल्सर मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।
Tags
Breaking News