उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तोड़ा रेलवे फाटक, ड्राइवर फरार

उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तोड़ा रेलवे फाटक, ड्राइवर फरार
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। बुधवार सुबह खेमली रेलवे फाटक पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने फाटक तोड़ दिया। ट्रेन आने से कुछ देर पहले जैसे ही गेटमैन ने फाटक बंद किया तो ट्रैक्टर ड्राइवर ने टक्कर मार दी और रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। फाटक तोड़ने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

गेटमैन की सूचना पर रेलवे पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने टूटी फाटक की मरम्मत कराई और फाटक के दोनों ओर लगा जाम हटवाया। आरपीएफ थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि फाटक लगते समय ट्रैक्टर (RJ-27 RC1126) ड्राइवर ने लापरवाही से जल्दीबाजी में निकलने की कोशिश की। ट्रैक्टर की टक्कर से फाटक टूट गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रेलवे की ओर से ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

DS7 NEWS NETWORK — उदयपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post