350 करोड़ की टेक्सटाइल फैक्ट्री पर बवाल, प्रदर्शन हुआ हिंसक – पथराव, तोड़फोड़ और गिरफ्तारी से मोरवन में तनाव
डीएस सेवन न्यूज़ नीमच ज़िले के जावद क्षेत्र के ग्राम मोरवन में ₹350 करोड़ की लागत से बन रही टेक्सटाइल फैक्ट्री का विरोध गुरुवार को हिंसक हो गया। 25 दिनों से शांतिपूर्वक चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया। भीड़ ने फैक्ट्री परिसर में घुसकर जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। कई कर्मचारी घायल हो गए और वाहनों में भी नुकसान हुआ।
ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी मोरन बांध को प्रदूषित करेगा और गांव में पेयजल संकट पैदा करेगा। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और किसान नेताओं राजकुमार अहीर व पूरणमल अहीर समेत 33 लोगों पर मामला दर्ज कर छह को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने मोरवन बंद कर दिया। देर रात बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन ने दोनों नेताओं की जमानत मंज़ूर कर उन्हें रिहा कर दिया। फिलहाल मोरवन में शांति है लेकिन तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
Tags
Breaking News