निंबाहेड़ा ग्राम पंचायत बाड़ी में 3 भाइयों की अनूठी पहल, कार्यरत BLO का किया जाएगा सम्मान

ग्राम पंचायत बाड़ी में तीन भाइयों की अनूठी पहल, कार्यरत BLO का किया जाएगा सम्मान
डीएस सेवन न्यूज़ ग्राम पंचायत बाड़ी में सरपंच कार्यालय पर एक सराहनीय पहल देखने को मिलेगी, जहां गांव में कार्यरत बूथ लेवल ऑफ़िसर्स (BLO) को उनके लगातार दिन-रात किए जा रहे मेहनत और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

गांव में मतदाता सूची, दस्तावेज़ सत्यापन और चुनावी दायित्वों को गंभीरता से निभाने वाले BLOs की मेहनत को देखते हुए तीन युवाओं ने यह सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान प्रिय युवा नेता रमेश जाट, शक्ति केन्द्र संयोजक शिवदास वैष्णव और राकेश कुमावत (बात आपकी नेशनल सह ब्यूरो चीफ) द्वारा किया जाएगा।

इन तीनों युवाओं का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रखने में BLO की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन अक्सर उनका योगदान अनदेखा रह जाता है। ऐसे में यह सम्मान समारोह समाज के उन लोगों को प्रेरित करेगा जो सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्य निभाते हैं।

सम्मान समारोह 23 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें गांव के जिम्मेदार पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post