DST व सागवाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: होटल में चल रही वैश्यावृत्ति का भंडाफोड़, 05 महिलाएं व होटल मैनेजर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ सागवाड़ा। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत जिला विशेष टीम (DST) और पुलिस थाना सागवाड़ा ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई अंजाम देते हुए सागवाड़ा स्थित संतोष गेस्ट हाउस में चल रहे अवैध वैश्यावृत्ति कारोबार का खुलासा किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार IPS के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा तथा वृताधिकारी तपेन्द्र मीणा की सुपरविजन में की गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर थानाधिकारी मदन लाल (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित DST टीम व थाना सागवाड़ा पुलिस ने होटल पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से 05 महिलाओं तथा होटल मैनेजर प्रभु पिता हुरजी डोडियार (उम्र 36), निवासी जोगपुर थाना चितरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों की बताई जा रही हैं। सभी आरोपियों को पुलिस थाना सागवाड़ा में सुपुर्द करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:
थानाधिकारी: मदन लाल (पु.नि.)
DST टीम: हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, उदय सिंह व राहुल
थाना सागवाड़ा टीम: एएसआई कैलाश कुमार, कांस्टेबल चंदन, अर्जुन, महेंद्र एवं अन्य स्टाफ
जिला पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags
Breaking News