ज्योतिष के नाम पर 2 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार — “ऑपरेशन साइबर हंट” में डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज़ डूंगरपुर। सोशल मीडिया पर “शिव कृपा ज्योतिष संस्थान” के नाम से ज्योतिष व भविष्यवाणी कर लोगों को ठगने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी किर्तन लौहार निवासी चितरी पिछले दो वर्षों से इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेमिंग साइट्स के जरिए देशभर में ठगी कर रहा था।
आरोपी के 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे और अब तक 200 से अधिक लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी करना सामने आया है। वह कुंडली विश्लेषण और क्रिकेट मैच की भविष्यवाणी के नाम पर झूठी स्कीम चलाता था।
ऑपरेशन “साइबर हंट” के तहत जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार (IPS) के निर्देशन में थाना चितरी व जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी अनुसंधान से आरोपी को गिरफ्तार किया।
टीम में शामिल:
जितेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, लोकेश (थाना चितरी)
हेमेन्द्र सिंह, राहुल, भव्यराज सिंह (साइबर सेल)
पुलिस ने देशभर के पीड़ितों से संपर्क कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Breaking News