लेकसिटी उदयपुर : सात घंटे की जद्दोजहद के बाद सेना ने बचाई युवक की जान
डीएस सेवन न्यूज लेकसिटी उदयपुर में मूसलाधार बारिश ने हाहाकार मचा दिया। इसी बीच आयड़ नदी में फंसे संजय नामक युवक को सात घंटे की लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच युवक मदद के लिए पुकारता रहा। पहले SDRF और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू का प्रयास किया, लेकिन उग्र धारा ने बार-बार मुश्किलें खड़ी कर दीं। हालात बिगड़ते देख सेना को बुलाया गया।
सेना के जवानों ने अत्याधुनिक उपकरणों और विशेष प्रशिक्षण का इस्तेमाल कर खतरनाक बहाव का सामना किया। कड़ी मेहनत के बाद वे संजय तक पहुंचे और उसे सकुशल बाहर निकालने में सफल रहे।
युवक के सुरक्षित बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोग और बचाव दल राहत की सांस लेते नजर आए। चारों ओर "जयकारों" की गूंज सुनाई दी। यह नज़ारा सेना की बहादुरी और समर्पण का जीता-जागता उदाहरण बन गया।
Tags
Breaking News