बिनोता में बच्चों ने किया गणेश विसर्जन, छप्पन भोग अर्पित कर दी विदाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के बिनोता क्षेत्र में कालिया नाथ बाल मंडल बिनोता रावले के पास मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया।
9 दिनों तक चले इस आयोजन में बच्चों ने पूरी श्रद्धा से गणपति की पूजा-अर्चना की। आज विसर्जन के दौरान बच्चों ने गुलाल उड़ाते हुए बाजार से होते हुए बिनोता माइंस पहुंचकर गणेश जी की आरती कर उन्हें विदा किया। अंतिम दिन बच्चों ने गणपति को छप्पन भोग भी अर्पित किया।
इस आयोजन में करण सिंह, धारा सिंह, समर सिंह, भवानी सिंह, रणवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह और अर्जुन सिंह सहित अन्य बच्चों ने मिलकर मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक जिम्मेदारी निभाई।
वहीं गणेश विसर्जन में दशरथ सिंह सारंगदेवोत, अजय पाल सिंह शक्तावत, रिंकू सिंह, शक्ति सिंह, कोमल सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल रहे।
Tags
Breaking News