चित्तौड़गढ़ राशमी ऊंचा गांव में गणपति जुलूस पर मुस्लिम समाज की पुष्पवर्षा, भाईचारे और एकता का बेमिसाल नज़ारा”


 चित्तौड़गढ़, राशमी क्षेत्र

डीएस सेवन न्यूज अनंत चतुर्दशी पर राशमी उपखंड के ऊंचा गांव में गणपति महोत्सव का जुलूस आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण बन गया। जुलूस में श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ उमंग-उत्साह में शामिल हुए, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आगे बढ़कर पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं को फल वितरित कर भाईचारे का संदेश दिया।

गांव में जुलूस का स्वागत शेर खान, घिसू खान, जाकिर खान, यासीन खान, फियाज खान, शकील खान, आलम खान, मुराद खान, सलमान खान, इरफान खान, अरबाज खान, शाहरुख खान, मुराद पावणा, रफीक खान पठान सहित अन्य समुदायजनों ने किया।

इस अवसर पर ग्राम के कर्णवीर सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, उदयराम जाट, सत्यनारायण, किशन जाट (हिराखेड़ी), रामेश्वर शर्मा, तेजपाल भारती  दिव्यांशु शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

गांव की गलियों से गुजरे इस शोभायात्रा में हर वर्ग और हर उम्र के लोग शामिल रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साह से लबरेज़ नजर आए। मुस्लिम समुदाय के लोगों की पहल से माहौल और भी खुशनुमा हो गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और गणपति महोत्सव को एकता और सौहार्द के जश्न में बदल दिया।

गांववासियों का कहना था कि “गणपति उत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने का माध्यम भी है।” इस मौके पर गांव ने भाईचारे की मिसाल पेश कर पूरे क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post