चित्तौड़गढ़ में मौसम का बदला मिजाज: आकाशीय बिजली, बारिश और तेज अंधड़ का येलो अलर्ट जारी
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़। प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़गढ़ सहित कुल 26 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जयपुर और अजमेर जिलों में स्थिति अधिक गंभीर रहने की आशंका जताई गई है, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की चेतावनी भी दी गई है।
येलो अलर्ट वाले जिलों में जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली और सिरोही शामिल हैं।
Tags
Breaking News