एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट, बीकानेर और जोधपुर एयरपोर्ट बंद, बॉर्डर जिलों में स्कूलों की छुट्टी
डीएस 7 न्यूज भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान के बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीकानेर और जोधपुर एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है, जबकि जयपुर एयरपोर्ट से चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में जिला कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। बीकानेर में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने का सख्त आदेश दिया गया है।
मंगलवार देर रात करीब 2 बजे जैसलमेर और बाड़मेर के कई इलाकों में लोगों ने फाइटर जेट्स की तेज आवाजें सुनीं। पहले तो लोगों को लगा कि यह कोई सैन्य अभ्यास है, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि यह भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक थी।
Tags
Breaking News