राजसमंद में दर्दनाक हादसा: पिकअप पलटने से 4 मासूमों समेत 5 की मौत, 25 घायल
डीएस 7 न्यूज राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र के थानेटा गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मारवाड़ से दारा गांव मायरा लेकर जा रहे एक परिवार की पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग पिकअप वाहन से मायरे के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। थानेटा गांव के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही भीम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल भीम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में अधिकांश बच्चे हैं और घायलों में भी कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन की ओर से सहायता और जांच की कार्रवाई जारी है।
DS7 News Network आपके साथ, हर खबर सबसे पहले।
Tags
Breaking News