उदयपुर ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल आज शाम 8:45 से 9:00 बजे तक, जिला कलेक्टर ने की सहयोग की अपील
DS7 News Network | उदयपुर | 07 मई 2025
डीएस 7 न्यूज केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आज बुधवार को प्रदेशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुर जिले में भी आज शाम 8:45 बजे से 9:00 बजे तक कुल 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि जैसे ही सायरन की आवाज सुनाई दे, सभी नागरिक अपने घरों की लाइट्स, विद्युत से चलने वाले रौशनी के उपकरण, तथा वाहनों की लाइट्स आदि तुरंत बंद कर दें। यह ब्लैकआउट अभ्यास सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कलेक्टर ने यह भी बताया कि इस दौरान आपात सेवाएं यथावत संचालित रहेंगी और आमजन को किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
DS7 News Network
Tags
Breaking News