उदयपुर में अवैध पोस्टरबाजी पर निगम का एक्शन, दो थानों में FIR दर्ज

उदयपुर में अवैध पोस्टरबाजी पर निगम का एक्शन, दो थानों में FIR दर्ज

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर शहर में सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर सूरजपोल और भूपालपुरा थानों में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार शहर के दुर्गा नर्सरी, टीआरआई तिराहा, कुम्हारों का भट्टा, फतह स्कूल और सूरजपोल क्षेत्र में बिना अनुमति पोस्टर लगाए गए थे, जिससे शहर की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित हो रही थी। निगम प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम और नगर पालिका अधिनियम के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहली बार अपराध करने पर जुर्माना और जेल का प्रावधान है, जबकि दोबारा ऐसी हरकत करने पर सजा और अधिक कठोर हो सकती है।

निगम प्रशासन ने सभी संगठनों, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति पर पोस्टर-बैनर न लगाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन का कहना है कि शहर की सुंदरता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


Post a Comment

Previous Post Next Post