बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बजरी माफियाओं पर शिकंजा, 2 हाईवा डम्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही।

दो हाईवा डम्पर व ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त।

आरोपी चालक फुआ व हयात गिरफ्तार।
डीएस सेवन न्यूज पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध खनन के कारोबारियों पर विधिक शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री विकास कुमार आरपीएस वृताधिकारी पचपदरा एवं श्री देरावरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के निकटतम सुपरविजन में श्री विशाल कुमार उनि. थानाधिकारी सिणधरी एवं श्री दुर्गाराम उनि. थानाप्रभारी पचपदरा के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा थाना सिणधरी क्षेत्र में अवैध बजरी स्टाॅक में से बजरी भरते हुए 02 हाईवा डम्पर जब्त किये जाकर चालक फुआ को गिरफ्तार करने तथा थाना पचपदरा क्षेत्र में सरहद थोब में एक अवैध बजरी से भरा टेªक्टर मय ट्रोली जब्त कर चालक हयात खां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्यवाही पुलिस थाना सिणधरीः- ज्ञात रहे कि मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान सिणधरी बाईपास, जैतेश्वर धाम से लगभग 01 किमी पूर्व, सड़क के दाहिनी ओर करीब 200 टन अवैध बजरी के स्टॉक में से एक जेसीबी मशीन द्वारा दो हाईवा डम्परों में अवैध बजरी भरते हुए पाया गया। इस पर अवैध बजरी से भरे हाईवा डम्पर नंबर आरजे 04 जीबी 8179 एवं आरजे 04 जीडी 2546 को जब्त किया गया। मौके पर हाईवा डम्पर के चालक फुआ पुत्र भूराराम, जाति देवासी, उम्र 25 वर्ष, पेशा ड्राइवर, निवासी मारूड़ी, थाना ग्रामीण बाड़मेर जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सिणधरी पर मुकदमा अन्तर्गत धारा 303(2), 61(2)(ए) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य बजरी माफियाओं की दस्तयाबी हेतु प्रयास जारी हैं।
कार्यवाही पुलिस थाना पचपदराः- वहीं पुलिस टीम थाना पचपदरा से रवाना होकर गश्त करते हुए पाटौदी चैराहा होते हुए सरहद थोब पहुंची। इसी दौरान एक लाल रंग का मैसी फग्र्यूसन डीआई 241 ट्रैक्टर मय ट्रॉली, जिसमें बजरी भरी हुई थी, आता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस जाब्ता द्वारा ट्रैक्टर को रुकवाया गया। ट्रैक्टर के चालक ने अपना नाम हयात खां पुत्र आरब खां, जाति मुस्लिम, उम्र 33 वर्ष, पेशा चालक, निवासी रैवाड़ा मैया, थाना पचपदरा जिला बालोतरा होना बताया। ट्रॉली में भरी बजरी के संबंध में बताया कि उक्त बजरी वह थोब गांव से स्टॉक से भरकर लाया है। चालक से बजरी के संबंध में वैध परमिट, लाइसेंस या रवाना प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में यह भी बताया कि उक्त अवैध बजरी वह स्वयं तगारी-फावड़ा से सरहद सराणा, लूणी नदी क्षेत्र से भरकर थोब गांव के बाहर ओरण में स्टॉक करता है तथा आवश्यकता अनुसार ट्रॉली में भरकर आगे आपूर्ति करता है। जिस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी हयात खां को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना पचपदरा पर प्रकरण अन्तर्गत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मुलजिम को पेश अदालत कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी बजरी माफियाः-

1. फुआ पुत्र भूराराम, जाति देवासी, उम्र 25 वर्ष, पेशा ड्राइवर, निवासी मारूड़ी, थाना ग्रामीण बाड़मेर जिला बाड़मेर,


2. हयात खां पुत्र आरब खां, जाति मुस्लिम, उम्र 33 वर्ष, पेशा चालक, निवासी रैवाड़ा मैया, थाना पचपदरा जिला बालोतरा।



पुलिस टीमः-

1. श्री विशाल कुमार उनि. थानाधिकारी सिणधरी,


2. श्री बांकाराम सउनि. थाना पचपदरा,


3. श्री तन सिंह सउनि. थाना सिणधरी,


4. श्री टीकमाराम कानि. 70 थाना सिणधरी, (विशेष भूमिका)


5. श्री उदाराम कानि. 85 थाना सिणधरी,


6. श्री किरताराम कानि. 263 थाना सिणधरी,


7. श्री उदाराम कानि. 242 थाना सिणधरी,


8. श्री सुभाष कानि. 119 थाना सिणधरी।


Post a Comment

Previous Post Next Post