आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम: महिलाओं ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए उठाया जिम्मेदारी का संकल्प”
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर कानोड़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के तहत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, संजय कॉलोनी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार जाट ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मलजल को एकत्रित कर पीपलवास रोड पर बन रहे एफएसटीपी (FSTP) प्लांट में ले जाकर वैज्ञानिक तरीके से ट्रीट किया जाएगा। इससे क्षेत्र में फैलने वाली गंदगी से राहत मिलेगी और पर्यावरण स्वच्छ बना रहेगा।
उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि हर 5 वर्ष में अपने सेप्टिक टैंक को अवश्य खाली करवाएं तथा आसपास जमा गंदे पानी को तुरंत साफ करें, क्योंकि यही पानी मच्छरों के पनपने का कारण बनता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से ई-श्रमिक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। साथ ही नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
अंत में “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” का संदेश देते हुए टोल फ्री नंबर 18008439192 पर कॉल कर सेप्टिक टैंक खाली कराने की सुविधा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पिंकी मीणा और लक्ष्मी देवी सहित कई महिलाओं ने भागीदारी निभाई।
Tags
Breaking News