दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार कर 2 बाइक बरामद
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश थाना दलौदा पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सभी जिलों में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंदसौर जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा प्रभारी उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने दलौदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई दो मोटरसाइकिलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश कर मुखबिरों से सूचना जुटाई गई।
पुलिस ने अपने पेशेवर कौशल का उपयोग करते हुए आरोपी नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पटेला थाना दलौदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा है।