चित्तौड़गढ़ मां बनी हैवान 2 साल के मासूम को फांसी पर लटकाया, खुद कूद गई कुएं में, ग्रामीणों ने बचाया

बेरहम मां ने ली दो साल के मासूम की जान, खुद भी आत्महत्या के लिए कुएं में कूदी, ग्रामीणों ने बचाया
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़। भदेसर उपखंड की लेसवा ग्राम पंचायत के मोखमपुरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां रुक्मणी जाट नामक महिला ने अपने दो वर्षीय पुत्र आयुष को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया और खुद भी मरने के लिए कुएं में कूद गई, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

जानकारी के अनुसार रुक्मणी के पति मदनलाल जाट खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। रुक्मणी ने पति को घर जाकर आराम करने को कहा और खुद भी घर चली गई। घर पहुंचने के बाद रुक्मणी ने अपने दो वर्षीय पुत्र आयुष को फांसी लगाकर जान ले ली। इसके बाद उसने भी आत्महत्या के लिए कुएं में छलांग लगा दी।

गांव के पुकारलाल जाट ने ग्रामीणों की आवाज सुनकर तुरंत कुएं में कूदकर महिला को बचाया। घटना की सूचना पर भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला रुक्मणी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post