प्रदेशभर में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जयपुर, भरतपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, उदयपुर सहित विभिन्न जिलों में नाकाबंदी, गश्त एवं रेड की कार्यवाही की गई।
जयपुर के आबकारी थाना क्षेत्र चाकसू के गांव त्डोडिया चोड, कानोता, हीरावाला, रामरतनपुरा, जयचंदपुरा में दबिश देकर 1300 लीटर वॉश एवं 2 भट्टियां नष्ट की गईं। भरतपुर के ग्राम कुरकैन, अतवी, अलघानी, डमोडकी, बनेनी, सीकरी में 69 लीटर हथकड़ शराब जब्त करते हुए 5 हजार लीटर वॉश एवं 5 भट्टियां नष्ट कर 3 अभियोग दर्ज किए गए।
हनुमानगढ़ के गांव गंगागढ़ देबू के गंगाघाट पर दबिश देकर 5 हजार लीटर वॉश सहित 6 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं। श्रीगंगानगर में ग्राम 500 एलएनपी शिवपुर हेड खाट लबाना में 300 लीटर वॉश व 2 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
प्रदेश के सभी जिलों में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी और सघन गश्त की जा रही है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्यवाही जारी है
Tags
Breaking News