निंबाहेड़ा सुबह से लाइन में खड़े किसान, लेकिन खाद अब भी नदारद!

खाद की आस में सुबह से लाइन में खड़े किसान, पर राहत अभी दूर…

निंबाहेड़ा उन्नत खेती की उम्मीद लिए किसान आज सुबह से ही नगर के मंडी चौराहे स्थित केवीएसएस केंद्र के बाहर खाद वितरण की प्रतीक्षा में लंबी लाइन में खड़े रहे। युवा, पुरुष और महिलाएँ—सभी धूप और प्यास की परवाह किए बिना अपने नंबर का इंतज़ार करते दिखे। हालांकि सुबह से लेकर साढ़े दस बजे तक खाद की किसी भी ट्रक के पहुंचे होने की जानकारी नहीं मिली।

किसानों के अनुसार ज़मीन पर हालात कुछ और हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी खाद उपलब्ध होने के दावे कर रहे हैं। इसी बीच आरोप यह भी हैं कि यूरिया की कालाबाजारी कर कुछ लोग मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे आवश्यक खाद किसानों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही।
लाइन में खड़ा किसान सिर्फ़ खाद नहीं, बल्कि अपने परिवार और फसल के भविष्य की उम्मीद लिए खड़ा है। मगर जब व्यवस्था में भ्रष्टाचार हावी हो जाए, तो उसके हिस्से में इंतज़ार और परेशानी ही बचती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post