प्रदेशभर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुजरात सीमा पर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर, आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। सिरोही में गुजरात सीमा पर एक कार से अन्य राज्य की शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं श्रीगंगानगर में 4500 लीटर वॉश और 5 कच्ची भट्टियां नष्ट की गईं। अभियान अतिरिक्त आबकारी आयुक्त ओ.पी. जैन व प्रदीप सिंह सांगावत की सुपरविजन में जारी है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी नाकाबंदी, दबिश और गश्त की कार्रवाई लगातार जारी है।
Tags
Breaking News