डूंगरपुर में ऑपरेशन शिकंजा का असर: कुँआ पुलिस ने 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन शिकंजा’ में पुलिस थाना कुँआ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ डूंगरपुर। ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत पुलिस थाना कुँआ की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो माह से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों हितेश शर्मा और नरेन्द्र खराड़ी मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश में थी, लेकिन लगातार बचते हुए वे गिरफ्तारी से दूर बने हुए थे। अंततः विशेष टीम ने दोनों को दबोच लिया।

यह मामला 28 सितम्बर 2025 की रात का है, जब खार-दरियाटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया था। रोकने से पहले ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर कार को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया था। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 29 कार्टून अंग्रेजी व देशी शराब मिली थी। बरामद शराब को जब्त कर मामला दर्ज किया गया था और उसी के तहत दोनों आरोपी दो महीने से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में, एएसपी अशोक मीणा और डीएसपी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जानकारी और गोपनीय सूत्रों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:
सउनि अशोक कुमार
कानि लोकेश (17)
कानि मुकुल सिंह (387)

Post a Comment

Previous Post Next Post