चित्तौड़गढ़ गंगरार में बजरी डंपर की धीमी रफ्तार से ट्रेलर भिड़ा, चालक गंभीर घायल

डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ के गंगरार क्षेत्र में सर्विस रोड पर आज मंगलवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। कस्बे के पास चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहे एक खाली ट्रेलर के सामने चल रहे तेज रफ्तार बजरी से भरे डंपर ने अचानक अपनी गति धीमी कर दी, जिससे पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसमें जा घुसा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक अंदर ही बुरी तरह फंस गया। हादसा होते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया।

घायल चालक को 108 की मदद से गंगरार चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते उसे रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post