उदयपुर घंटाघर थाना पुलिस की बड़ी सफलता: 55 किलो अवैध गांजा प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

घंटाघर थाना पुलिस की बड़ी सफलता: 55 किलो अवैध गांजा प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। थाना घंटाघर पुलिस ने सात माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हितेश कोटड़ा सहित दो सप्लायर राणा और नरेश को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी 55 किलोग्राम अवैध गांजा की खरीद-फरोख्त के मामले में वांछित थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन और थानाधिकारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मामले में अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी हितेश के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post