डूंगरपुर पुलिस थाना सदर डूंगरपुर की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन शिकंजा के तहत फरार मारपीट 2 आरोपी गिरफ़्तार

ऑपरेशन शिकंजा: डूंगरपुर सदर पुलिस ने फरार मारपीट आरोपी को दबोचा
डीएस सेवन न्यूज़ डूंगरपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत लंबे समय से फरार चल रहे मारपीट के वांछित आरोपी चेतन पुत्र हिरा कटारा मीणा (उम्र 28), निवासी मालपुर को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है।

यह मामला 18 अक्टूबर 2025 की रात का है, जब टेम्पो चालक मुकेश के साथ आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट की थी। झगड़ा तब हुआ जब आरोपी ने शराब के लिए पैसे मांगे और इंकार किए जाने पर विवाद बढ़ गया। मारपीट के दौरान चालक मुकेश का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और तलाश के बाद पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ डॉ. सुबोध कुमार जांगिड, एएसआई प्रविण सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post