चित्तौड़गढ़ महाराणा प्रताप कॉलेज महाराणा प्रताप जयंती पर छात्रनेता अजय पारीक व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि"

महाराणा प्रताप जयंती पर छात्रनेता अजय पारीक व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
डीएस 7 न्यूज वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर चित्तौड़गढ़ स्थित महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रनेता अजय पारीक के नेतृत्व में समस्त इकाई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर छात्र हितेश, हर्षवर्धन सिंह, स्वीटी शर्मा, परसराम जाट, सुरेश जाट, बालकिशन बारेठ, नवल चारण, दीपक शर्मा, हेमेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, ललित सिंह, गोपाल गाडरी, मुकेश गाडरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शिरोमणि के बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर सदैव देश सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।

DS7 News Network

Post a Comment

Previous Post Next Post