चित्तौड़गढ़ सीमेंट एजेंसी में चोरी की वारदात का खुलासा 3 आरोपी गिरफ्तार

सीमेंट एजेंसी में चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार *
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 04 अप्रैल 2026। चित्तौड़गढ़ शहर के सेंती में स्थित वंडर सीमेंट एजेंसी की दुकान के शटर के ताले तोड़कर लॉकर, कूपन एवं नकदी चोरी की वारदात का सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रार्थी बसन्त कुमार हेडा निवासी बापु नगर सेती थाना सदर चितौडगढ ने उपस्थित थाना हो एक रिपोर्ट पेश कि आज रात्रि मे वण्डर सीमेण्ट ऐजन्सी हेडाजी की दुकान सेती चितौडगढ में अज्ञात तीन व्यक्तियो द्वारा मेरी दुकान से लॉकर, कूपन व नगदी चुरा कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। घटना का खुलासा हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में डीएसपी बृजेश कुमार के सुपरविजन में प्रेम सिंह पु.नि. थानाधिकारी सदर चितौडगढ के नेतृत्व में एक विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया। आसूचना टीम मे थाना सदर चितौडगढ़ से हीरालाल सउनि. कानि बलवन्त सिंह, गजेन्द्र सिंह व विनोद कुमार तथा साइबर से एएसआई राजकुमार, कानि. रामावतार, रामनरेश शामिल है। नकबजनी के अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु अपने-अपने स्तर पर सूचना जुटाई गयी। गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर तीनो संदिग्ध को शहर चितौड से डिटेन किया गया जाकर बाद पूछताछ के गिरप्तार किया गया। दिनांक 27 मार्च 2026 को वण्डर सीमेण्ट ऐजन्सी की दुकान सेती चितौडगढ से चोरी लॉकर, कूपन व नगदी बरामदगी व अन्य वारदातो के संबंध में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:-1 ईश्वर सिंह चौहान पिता देवी सिंह उम्र 21 साल निवासी भीलो की झोपडिया, गांधीनगर चितौडगढ़, 2 गोविन्द भील पिता रतनलाल उम्र 20 साल निवासी ओछडी चितौडगढ़, 3 विजय रेगर पिता सत्यनारायण रेगर उम्र 20 साल निवासी सेक्टर नंबर 5 गांधीनगर चितौडगढ। less

Post a Comment

Previous Post Next Post