ट्रांसफार्मर चोर निकला बिजली विभाग का SDO, एक साथ 10 कर दिए गायब

डीएस सेवन न्यूज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से चोरी एक घटना का सनसनीखेज खुलासा हो गया है, जहां बिजली विभाग के एक दो नहीं, बल्कि 10 ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में एसडीओ को दोषी ठहराया गया है. चोरी की यह घटना जुलाई 2025 की है. इस मामले में तहरीर देकर शिकायत तो दर्ज कराई थी, लेकिन आज तक किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, होता तो भी तो कैसे चोर और नहीं विभाग का एक बड़ा अधिकारी जो था.

मामला गाजीपुर जनपद के विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के उपखंड के बेन सागर फीडर का है, जहां पर जुलाई 2025 में एक दो नहीं, बल्कि 10 बिजली के ट्रांसफार्मर गायब होने का मामला आया था. काफी खोजबीन के बाद भी ट्रांसफार्मर का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था. इसके बाद तत्कालीन जूनियर इंजीनियर ने 19 जुलाई 2025 को उपखंड अधिकारी को इसकी सूचना देने के साथ ही नोनहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post