आस्था का आधार बना ‘आधार’ : सांवलिया सेठ के लिए चांदी का विशेष कार्ड
डीएस सेवन न्यूज भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र से ठाकुर श्री सांवलिया सेठ से जुड़ी एक अनोखी और श्रद्धा से भरी पहल सामने आई है। जब भक्ति और कला एक-दूसरे से मिलती हैं, तब आस्था केवल विश्वास नहीं रहती, बल्कि वह साकार रूप ले लेती है। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है आसींद के प्रसिद्ध स्वर्ण कलाकार धनराज सोनी ने।
धनराज सोनी ने अपनी गहरी धार्मिक भावना और वर्षों के शिल्प अनुभव को एक साथ जोड़ते हुए श्री सांवलिया सेठ के लिए विशेष चांदी का ‘आधार कार्ड’ तैयार किया है। यह आधार कार्ड शुद्ध 60 ग्राम चांदी से बनाया गया है, जिसमें अत्यंत सूक्ष्म, आकर्षक और संतुलित नक्काशी की गई है।
इस कलाकृति में आधुनिक पहचान के प्रतीक आधार कार्ड की संरचना को पारंपरिक आस्था से जोड़ा गया है, जो इसे विशिष्ट बनाता है। यह रचना न केवल एक कलात्मक प्रस्तुति है, बल्कि सांवलिया सेठ के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक भी है।
Tags
Breaking News