चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.635 किलो एमडीएमए पाउडर जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, वरना कार सीज

चित्तौड़गढ़: साढ़े चार किलो से अधिक एमडीएमए पाउडर जब्त, वरना कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 4 किलो 635 ग्राम एमडीएमए (मौली) जब्त कर मध्यप्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार एवं परिवहन में प्रयुक्त वरना कार को जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह व पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेडा बद्रीलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रामसुमेर के सुपरविजन में इंचार्ज थाना उप निरीक्षक कन्हैयालाल मय गठित टीम हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कानि. रणजीत, रणजीत जाखड, राकेश, विजय सिंह, हेमन्त कुमार व बहादुर द्वारा नीमच-चित्तौडगढ हाईवे रोड जलिया चैक पोस्ट पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक वरना कार आयी।

जिसे रोका जाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी के अन्दर रखे एक थैले के अंदर रखी चार प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में एमडीएमए (मौली) भरी हुई मिली, जिसका वजन 4 किलो 635 ग्राम हुआ। अवैध एम.डी.एम.ए (मौली) परिवहन करने वाले वरना कार चालक 30 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह सिसोदिया राजपुत निवासी 87 आन्नद विहार मन्दसौर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर अवैध एम.डी.एम.ए.(मौली) की खरीद फरोख्त के संबंध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।

📍DS7 NEWS NETWORK Nimbahera

Post a Comment

Previous Post Next Post