मंगलवाड़ तेजी से भागी बाइक, पुलिस ने घेरा—34.89 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद 2 तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस थाना मंगलवाड़ की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ा और उनके कब्जे से 34.89 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद की। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार, जिले में नशे की तस्करी पर सख्त निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन और एसएचओ मंगलवाड़ भगवानलाल व उनकी टीम ने राती मंगरी क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान रकमपुरा की तरफ से आती बाइक को पुलिस देखकर तेज गति से भागने की कोशिश की गई, लेकिन जाप्ता ने पीछा कर करीब पचास मीटर आगे उन्हें रोक लिया।
तलाशी में आरोपियों के पास से एमडीएमए (मिथाइलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाइन) मिला, जिसे पुलिस ने बाइक सहित जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक सेफ खां, निवासी ऊंचा, थाना सदर निम्बाहेड़ा है, जबकि दूसरा आरोपी मुकेश कुमार अहीर, निवासी पदमपुरा, थाना मंगलवाड़ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश के खिलाफ पहले भी गंभीर अपराधों में प्रकरण दर्ज हैं और वे न्यायालय में विचाराधीन हैं।
Tags
Breaking News