उदयपुर में बारिश का कहर: नदी-नाले उफान पर, एक युवक बहा
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर में लगातार हो रही बारिश से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है। झीलें, तालाब और नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं।
जिला कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे जलभरे इलाकों और नदी-नालों में न जाएं और नाले पार करने की कोशिश न करें।
इसी दौरान मछली पकड़ने गए दो युवकों पर हादसा हो गया। पानी के तेज बहाव में एक युवक बह गया, जबकि दूसरा युवक पत्थर पर चढ़कर किसी तरह बचा हुआ है। उसे सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन तेज धारा के कारण रेस्क्यू में मुश्किल आ रही है।
✍️ DS7 NEWS NETWORK, उदयपुर
Tags
Breaking News