उदयपुर: सरकारी स्कूल के पीटीआई पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप

उदयपुर: सरकारी स्कूल के पीटीआई पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे 

       यह फोटो एक AI से जनरेट की गई फोटो है 
       इस फोटो का इस घटना से कोई संबंध नहीं है

उदयपुर के बड़गांव ब्लॉक स्थित लखावली सरकारी स्कूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) नारायण सिंह पर छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं।

छात्राओं ने की शिकायत, खुली पोल

एक छात्रा ने जब स्कूल प्रशासन को पीटीआई की हरकतों के बारे में बताया तो अन्य छात्राओं ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। लिखित शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया कि पीटीआई उन्हें अनुचित तरीके से छूता था और फोन नंबर मांगता था।

विभाग पर लगे गंभीर आरोप विभाग ने की मामले को दबाने की कोशिश

छात्राओं की शिकायत के बाद जब मामला शिक्षा विभाग तक पहुँचा, तो उम्मीद थी कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि विभाग ने मामले को दबाने का प्रयास किया और आरोपी पीटीआई को निलंबित करने के बजाय प्रमोशन दे दिया।

डीईओ कार्यालय में लगाया गया हाथोहाथ

छात्राओं की बढ़ती नाराजगी और मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आरोपी पीटीआई को डीईओ कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया। हालांकि, विभाग की इस कार्रवाई से नाराज छात्राएं और अभिभावक आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

जाँच के दौरान ही  प्रमोशन करने के आरोप 

मामले की जाँच अभी चल ही रही थी कि इसी बीच पीटीआई नारायण सिंह का प्रमोशन कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

छात्राओं और अभिभावकों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

स्कूल की छात्राओं और उनके अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की माँग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या छात्राओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है?

Post a Comment

Previous Post Next Post