अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने एक युवक पर घर में घुसकर बेटी पर ब्लेड से हमला करने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी। एसपी के निर्देश पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी कॉलेज में पढ़ती है। कॉलेज जाते वक्त एक युवक उसका पीछा करता है और रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा। लेकिन बेटी आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंच गई।
मां ने पुलिस को बताया कि एक दिन आरोपी घर में घुस गया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए ब्लेड से हमला कर दिया। बेटी तुरंत भाग कर घर के नीचे पहुंची और परिवार को उठाने आई तो घर के बाकी सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे
चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी उठ गए और आरोपी को पकड़ लिया। अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। दूसरे दिन आरोपी वापस सुबह घर के बाहर आकर खड़ा हो गया जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन वह कुछ घंटे बाद वापस कॉलोनी में दिखाई देने लगा। इसके बाद परिवार ने अजमेर एसपी को मामले की शिकायत दी थी। एसपी के निर्देश पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है