निंबाहेड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य को परीक्षा नियंत्रक के नाम निंबाहेड़ा एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया- यह कॉलेज मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबंधित है। उसमे बी.ए, बी.कॉम. बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर और तृतीय वर्ष परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 7 नवंबर है, कई छात्र छात्राएं जानकारी के अभाव में परीक्षा फार्म का आवेदन नहीं कर पाए है। साथ ही प्रति सेमेस्टर आने वाले आवेदनो के मुकाबले इस सेमेस्टर केवल 50 प्रतिशत आवेदन ही प्राप्त हुए है। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए बी.ए./बी.कॉम./ बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर एंव तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथी को कम से कम 7 दिनों के लिए बढ़ाई जाए
निम्बाहेडा परीक्षा फार्म तिथि बढ़ाने की मांगः परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
byDS7 News
-
0